Bollywood News : नरगिस फाखरी एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिसकी उम्र को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। 45 साल की उम्र में भी वो आज बेहद खूबसूरत और जवान दिखती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसे ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया, जिसे जानने के बाद उनके फैंस के होश ही उड़ गए। 9 दिनों तक पीती हैं सिर्फ पानी नरगिस ने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस चौंक गए हैं। एक इंटरव्यू में नरगिस ने बताया कि वह साल में दो बार ऐसे फास्टिंग करती हैं जिसमें वह लगातार 9 दिन तक कुछ भी नहीं खातीं और सिर्फ पानी पीती हैं।
‘फास्टिंग से चेहरे पर आता है ग्लो’ यह जानकारी उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान दी। जहां वो एक्ट्रेस सोहा अली खान से बात कर रही थीं। जब नरगिस ने अपनी यह खास डाइट शेयर की, तो सोहा भी हैरान रह गईं। नरगिस ने बताया- “मैं साल में दो बार नौ दिन तक फास्टिंग करती हूं, जिसमें मैं कुछ नहीं खाती, सिर्फ पानी पीती हूं। यह आसान नहीं होता, लेकिन जब फास्टिंग खत्म होती है, तो चेहरे पर गजब की चमक आ जाती है और जॉलाइन भी उभरकर आती है।
हालांकि मैं किसी को इसे अपनाने की सलाह नहीं देती।” ‘सिर्फ फास्टिंग काफी नहीं’ नरगिस ने आगे बताया कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ फास्टिंग काफी नहीं है, बल्कि यह कई चीजों का मिलाजुला असर होता है। उन्होंने कहा- ‘हर कोई जल्दी फिट होना चाहता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। मुझे लगता है कि अच्छी नींद, भरपूर पानी और सही खाना सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मैं कोशिश करती हूं कि हर दिन 8 घंटे की नींद लूं और ऐसी चीजें खाऊं जिनमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में हों।’ फिल्मों में नरगिस की वापसी नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 के साथ फिर से चर्चा में आई हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्हें खूब नाम मिला।
इसके बाद नरगिस ने शाहिद कपूर के साथ ‘धतिंग नाच’ गाने में शानदार परफॉर्मेंस दी और फिर वरुण धवन के साथ ‘मैं तेरा हीरो’ में लीड रोल निभाया। इसके अलावा उन्होंने ‘किक’, ‘हाउसफुल 3’, ‘अजहर’, ‘डिशूम’, ‘तोरबाज’ और ‘5 वेडिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।
