Bollywood News : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक खौफनाक एक्सपीरिएंस को शेयर किया है, जो उन्हें अमेरिका जाते वक्त फ्लाइट में हुआ था। इस घटना ने उनकी तबीयत पर बुरा असर डाला और उन्हें शूटिंग तक रोकनी पड़ी। फ्लाइट में आने लगे मिर्गी के दौरे फातिमा ने बताया- “मैं अमेरिका जा रही थी और मेरी फ्लाइट दुबई होते हुए थी।
सफर के दौरान मुझे बार-बार मिर्गी के दौरे आने लगे। जब हालत बिगड़ने लगी तो मुझे एयरपोर्ट के अस्पताल ले जाया गया। वहां दवाइयां दी गईं, लेकिन दौरे थम नहीं रहे थे। फिर डॉक्टरों ने मुझे बहुत तेज दवा दी।”
फातिमा ने आगे बताया- “मैं पहले से एक दवा ले रही थी और उस पर एक दूसरी दवा दे दी गई। मिर्गी में दवाइयों को एक साथ नहीं दिया जाता, बल्कि एक को बंद करके दूसरी शुरू करनी होती है। लेकिन मुझे बहुत भारी डोज मिल गई और मैं पूरी तरह नशे में जैसी हो गई थी।” शूटिंग रोकनी पड़ी फातिमा उस वक्त एक साथ दो फिल्मों ‘सैम बहादुर’ और ‘धक-धक’ की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने कहा- “मुझे शूटिंग रोकनी पड़ी।
एक दिन मुझे किसी ने कॉल कर शूट के लिए पूछा और मैं वहीं रोने लगी, क्योंकि मैं बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही थी। मेरा शरीर थक चुका था और भावनाएं पूरी तरह बिखर चुकी थीं।”
