Tiger Shroff : एक्टर टाइगर श्रॉफ और भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। दोनों एक साथ एक मंच पर नजर आए लेकिन चौकाने वाली बात है कि दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की और ना ही किसी तरह का इशारा किया।
लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ ने पूरी तरह से भोजपुरी अदाकारा को इग्नोर किया है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आम्रपाली दुबे भी कहां उनके पास गईं। लोग सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं। हालांकि दोनों सितारों की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में एक मंच पर आम्रपाली दुबे के साथ देखे जा सकते हैं। वो लगातार फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम्रपाली दुबे बिल्कुल शांत बैठी हुई हैं और वो एक नजर से सब होते हुए देख रही हैं। जितना वीडियो सोशल मीडिया पर काट के डाला गया है इसमें साफ नजर आ रहा है कि आम्रपाली से टाइगर श्रॉफ ने किसी तरह की कोई मुलाकात नहीं की जबकि दोनों एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। बागी एक्टर की इस हरकत के बाद लोग हैरान हैं।
