Trisha Kar Madhu : भोजपुरी अदाकारा त्रिशाकर मधु इन दिनों फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई अदाकाराएं हैं जिनके वीडियोज सामने आकर बवाल काटते हैं लेकिन त्रिशाकर मधु की बात ही कुछ और है। लीक्ड प्राइवेट एमएमएस के बाद चर्चा में आईं त्रिशाकर मधु को इससे निकलने में काफी समय लग गया था।
अब उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो कयामत ढाती हुई नजर आ रही हैं। जबरदस्त लुक और शानदार एक्सप्रेशन के साथ वो इस रील को बना रही हैं और पोस्ट करते ही लाखों की तादात में लोगों ने इसको पसंद किया है।
त्रिशाकर मधु मशहूर बॉलीवुड सॉन्ग ‘कयामत कयामत’ पर इस रील को बनाती दिख रही हैं। अजय देवगन के इस गाने को अक्सर फंक्शन और पब्लिक गैदरिंग में आज भी सुना जाता है।
त्रिशाकर मधु ने काफी मेकअप किया हुआ है और मॉडर्न कपड़ों में फैंस के दिलों पर कयामत ढाती नजर आ रही हैं। वीडियो को महज 9 घंटे पहले पोस्ट किया गया था और हजारों की संख्या में लोगों ने इसको लाइक किया है। त्रिशा कर मधु लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री में काम रही है और इस लिस्ट में पवन सिंह जैसे सितारे भी शामिल हैं। हालांकि एमएमएस के लीक होने के बाद लोगों ने उनको किनारा कर लिया था। आए दिन उनके नए नए एलबम और फिल्म की शूटिंग की झलक देखने को मिलती रहती है। फिलहाल त्रिशा कर मधु काफी सीरियस होकर अपने काम पर ध्यान दे रहीं हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”उफ्फ क्या बवाल है।” एक ने लिखा, ”सच में कयामत कयामत है।” एक ने लिखा, ”बेहद हॉट लुक।” एक ने लिखा, ”भोजपुरी गाने बजाओ।” इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी लगातार साझा करते हुए नजर आ रहे हैं।
