TMMTMTTM Movie Review : कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे की मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेताब हुए जा रहे हैं। फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फाइनली रिलीज हो गई है।
25 दिसंबर के मौके पर इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया, जिसमें कार्तिक और अनन्या का रोमांस देखने के लिए मिला। इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का रोमांस के साथ लगाया गया। समीर संजय विद्वांस के निर्देशन में बनी ये फिल्म थिएटर में आई तो दर्शकों के रिएक्शन भी ट्विटर यानी X पर आने शुरू हो गए हैं। आइए आपको बिना देर किए लोगों के वो पोस्ट दिखाते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि फिल्म देखनी चाहिए या नहीं…
कार्तिक और अनन्या की यह फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक ऐसी लव स्टोरी है जो ट्रैवल से शुरु होती है। दरअसल कार्तिक आर्यन इस फिल्म में रेहान के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे ‘रे’ के नाम से भी जाना जाता है।
फिल्म की पूरी ही कहानी रे के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में आपको रे और उनकी मां नीना गुप्ता की बेहतरीन जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों मिलकर वेडिंग प्लानिंग की एजेंसी चलाते हैं। दोनों की जिंदगी काफी नॉर्मल रहती है, लेकिन रे की जिंदगी में भूचाल तब आता है जब उनकी लाइफ में अनन्या यानी कि रूमी एंट्री लेती हैं।
फिल्म में हैं कई ट्विस्ट
हालांकि ज्यादातर मूवी का पार्ट आप खुद ही अनुमानित कर लेंगे, लेकिन फिल्म भी फिल्म में कहीं ना कहीं कुछ ट्विस्ट छिपे हुए हैं जो इस कहानी को अलग बनाता है। फिल्म अंत तक आपको बोर फील नहीं करवाएगी, लेकिन बहुत से यादगार पल भी आप इस फिल्म में नहीं देख पाएंगे।
कैसा है फिल्म का सेकंड हाफ
फिल्म के पहले पार्ट से बेहतर फिल्म का दूसरा पार्ट है। इंटरवल के बाद फिल्म में कई इमोशनल सीन्स आप देख पाएंगे। कार्तिक आर्यन के सामने अनन्या पांडे थोड़ी फीकी मालूम पड़ती हैं, लेकिन जहां भी फिल्म फीकी होने लगती है वहीं नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ बागडोर संभाल लेते हैं। हमेशा की तरह दोनों की ही परफॉर्मेंस कमाल की है। दोनों के किरदारों ने फिल्म में जान डाल दी है।
अनन्या और कार्तिक का रोमांस
वैसे तो कार्तिक आर्यन कई रोमांटिक फिल्में भी कर चुके हैं। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी जम चुकी है, लेकिन इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। जहां तक अभी तक कार्तिक आर्यन का काम देखा गया है उनके आगे अनन्या कहीं ना कहीं फीकी दिख रही हैं।
फाइनल कन्क्लूसन
कुल मिलाकर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरी’ हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कह सकते हैं कि यह फिल्म वन टाइम वॉच है। कई मामलों में फिल्म काफी अच्छी है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन अगर आप फैमिली ड्रामा और थोड़ी बहुत रोमांस और इमोशन देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
फिल्म पर लोगों के रिएक्शन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में दर्शकों को कार्तिक और अनन्या की जोड़ी ने दिल जीत लिया है। कार्तिक और अनन्या के साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी नजर आई हैं और इन दोनों एक्टर्स का काम भी दर्शकों के दिलों को छू गया है।
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक कहानी तो दिखाई गई है लेकिन मेकर्स ने फिल्म को काफी साफ सुथरा रखा है। ऐसे में फिल्म इस फिल्म को आप लोग फैमिली के साथ भी बड़ी ही आसानी के साथ देख सकते हैं। इस वजह से दर्शकों को ये भी ज्यादा पसंद आ रही है। हालांकि, कई लोगों ने इस फिल्म को फुल ऑन एटरटेनमेंट बताया है तो कुछ लोगों को फिल्म की कहानी थोड़ी सी बोरिंग भी लगी है।
पहले दिन कितनी होगी फिल्म की कमाई
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में उस समय रिलीज हुई है, जब दर्शकों पर धुरंधर का क्रेज साफ नजर आ रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ऐसे में ये फिल्म अब कार्तिक की फिल्म के लिए परेशानी बन सकती है।
दावा है कि ये फिल्म पहले दिन 8 से 11 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, फिल्म को अगर माउथ पब्लिसिटी मिल जाती है, तो उसका कलेक्शन भी हवा की रफ्तार से आगे भागता हुआ नजर आएगा।
