Tu Meri Main Tera OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों की रिलीज़ का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। कई फिल्में ज़ोरदार प्रमोशन के बाद डिजिटल प्लेटफार्म पर आती है तो कुछ बिना शोर शराबे के साथ सीधे स्ट्रीम ऑनलाइन की जाती है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक महा फ्लॉप मूवी का नाम शामिल हो रहा है, जिसे अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। 90 करोड़ के बजट में बनने वाली ये फिल्म महज 30 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी।
बॉक्स ऑफिस पर रही फिसड्डी
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे बीते साल क्रिसमस के मौक पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। माना जा रहा था कि फेस्टिव सीजन का ये मूवी जमकर फायदा उठाएगी और बंपर कमाई के जरिए सफलता हासिल करेगी। लेकिन बड़े प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही और फ्लॉप फिल्म बनकर रह गई।
गौर किया जाए फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो सच्चे प्यार से तौबा करता है। लेकिन फिर उसकी जिंदगी एक ऐसी लड़की एंट्री मारती है, जो प्यार को लेकर उस लड़के नजरिया हमेशा के लिए बदल देती है। प्यार और ड्रामा से भरपूर होने के बावजूद ये मूवी ऑडियंस और क्रिटिक्स को प्रभावित करने में नाकाम रही थी।
मूवी में अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लीड रोल प्ले किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की जा रही है, जिसे 19 फरवरी यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
