Twinkle Khanna News : ट्विंकल खन्ना इस वक्त अपने टॉक शो टू मच को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस शो में एक से बढ़कर एक सितारे आ रहे हैं और हाल ही में अपनी आलिया भट्ट इस शो पर पहुंची थीं। शो को ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर काजोल होस्ट करती हैं और मजेदार सवालों के साथ धमाका करती हैं। सबसे पहले सलमान खान और आमिर खान एक साथ इस शो पर पहुंचे थे और शो सुपरहिट हो गया था।
लेकिन अब ट्विंकल खन्ना ने आलिया से कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल ट्विंकल खन्ना ने एक ऐसा किस्सा साझा किया जिसमें ट्विंकल को लेकर लोग कहने लगे थे कि वो ऋषि कपूर की नाजायज बेटी है। आलिया काफी हैरान रह गईं।
ट्विंकल खन्ना ने खुले शब्दों में बताया कि ये वो वक्त था जब वो मां के पेट में थीं। इस दौरान ऋषि कपूर अक्सर उनकी मां के पेट के सामने गाना गाते थे। इसके बाद लोगों ने ट्विंकल को लेकर ऐसी बातें करना शुरु कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं तो लगभग कपूर बन गई थी और ये सब आलिया के ससुर की वजह से हुआ था।
एक बार मेरे जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने एक पोस्ट लिखा था कि, क्या तुम जानती हो, जब तुम अपनी मां के पेट में थी तो कभी कभी मैं उनके लिए गाना गाता था। तो लोगों को ऐसा लगा था कि तुम मेरी नाजायज बेटी हो। ऐसा करने के लिए उनको ट्रोल होना पड़ा और बाद में माफी भी मांगनी पड़ी थी।” ट्विंकल खन्ना का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। इसके बाद आलिया हैरान भी हुईं और जोर जोर से हंस रही थीं।
ट्विंकल खन्ना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होने ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। एक बार अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म फ्लॉप होने की वजह से उनकी शादी ट्विंकल से हुई थी। ऐसा ना होता तो वो काम कर रही होतीं।
