Urvashi Rautela : उर्वशी रौतेला अक्सर कुछ ना कुछ बखेड़ा खड़ा करती ही रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्वशी रौतेला ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट कर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला का एक मजेदार मॉक इंटरव्यू ऐड को लेकर चर्चे में आ गई हैं।
उसमें वो खुद को पाइथागोरस के बाद गणित में योगदान देने वाली पहली व्यक्ति बता रही हैं और इंटरनेट पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। एक नए ऐड में, उर्वशी रौतेला खुद का ही रोल प्ले कर रही हैं। वो वीडियो में अजीबो गरीब दावे करती हैं।
एक नए गणित के सवाल को हल करने से लेकर यह घोषणा करने तक कि वह एक बैंक की मालकिन हैं और वॉरेन बफेट की नजर में है, जो उन्हें बता रहे हैं कि वह अब अगली वित्तमंत्री होंगी, यह सब जानबूझकर किया गया है।
इस इंटरव्यू के बीच में ही उनकी असिस्टेंट उनके लिए खाना ले आती है, जिसे वह यूं ही ‘UFC – उर्वशी फ्राइड चिकन’ लॉन्च करने का सुझाव देती हैं। यहां तक कि उनकी प्यारी लाबूबू डॉल, जो पहले विंबलडन में उनके साथ थी, वो भी इसमें कैमियो करती है।
हालांकि, फैंस ने इस वीडियो में कई सारी बातों पर ध्यान दिया है और इसमें भी वो उर्वशी का मजाक ही उड़ा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों ने उनसे ये भी पूछा कि वो सावन में चिकन कैसे खा सकती हैं। कुछ ने ये भी कहा कि वो तो शाकाहारी थीं, तो चिकन क्यों खा रही हैं।
