Bollywood News : रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायणम्’ का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। उनकी फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ गई हैं जिसके कई सारे कारण हैं। मगर रणबीर की ‘रामायणम्’ की चर्चा के बीच अब एक और फिल्ममेकर ‘रामायण’ बनाने की बात कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कास्ट करने की इच्छा जताई है।
कुछ समय पहले साउथ की एक पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज हुई थी जिसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को ऑडियंस ने उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान भी झेलना पड़ा था। लेकिन लगता है कि अभी भी इसके मेकर्स का हौसला नहीं टूटा है। वो ‘कन्नप्पा’ के बाद ‘रामायण’ पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
हाल ही में ‘कन्नप्पा’ के प्रोड्यूसर-एक्टर विष्णु मांचू ने नयनदीप रक्षित संग बातचीत में कहा कि वो साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग ‘रामायण’ बनाना चाहेंगे। इसकी उनके पास स्क्रिप्ट भी है जो उन्होंने कई सालों पहले तैयार कर ली थी। विष्णु मांचू से जब ‘रामायण’ के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘भगवान राम के किरदार के लिए मैं मिस्टर सूर्या और सीता माता के लिए आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहूंगा। ‘
