Yuvika Chaudhary : टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी ने 2 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर उनके पति प्रिंस नरूला और प्यारी बेटी एकलीन ने उनके दिन को और भी यादगार बना दिया। युविका ने इस सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
बर्थडे के खास मौके पर युविका, प्रिंस और एकलीन तीनों ही सफेद आउटफिट में नजर आए, जिसमें इनकी फैमिली ट्विनिंग ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया। व्हाइट कलर की सिंपल लेकिन एलिगेंट थीम ने उनके बर्थडे को और भी ग्रेसफुल बना दिया।
बाप-बेटी की एक तस्वीर में प्रिंस नरूला अपनी नन्ही परी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को बेहद भावुक कर रही है।
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान युविका ने अपने पूरे परिवार के साथ केक कटिंग सेरेमनी की। इस मौके पर उन्होंने कई पोज़ देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाईं, खासकर अपनी बेटी एकलीन के साथ। हालांकि, उन्होंने अब तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है, लेकिन उनकी झलक भर से ही फैंस खुश हो गए।
युविका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा,”हैपी मोमेंट्स, हैपी लाइफ”, जो उनकी खुशी और संतुष्टि को साफ दर्शाता है। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनकी फैमिली बॉन्डिंग की सराहना की।
