Zaira wasim Nikah : दंगल गर्ल जायरा वसीम ने शादी कर ली है। बता दें कि एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और लगातार इबादत में अपने वक्त गुजारती हैं। अब जायरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होने निकाह कर लिया है। हालांकि उन्होने ना तो अपने चेहरा दिखाया है और ना ही पति का। पोस्ट में तस्वीरों के साथ जायरा ने लिखा, ‘कुबूल है x3’।
फोटोज में देखा जा सकता है कि दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि नवविवाहित हैं। इस तस्वीर में जोड़े को निकाह के कागजात पर हस्ताक्षर करते और कैमरे की ओर पीठ करके पोज देते हुए दिखाया गया है। नहीं दिखाया पति का चेहरा दंगल की इस एक्ट्रेस ने जब से इंडस्ट्री को अलविदा कहा है वो काफी सख्ती से इस्लाम को फॉलो करती हैं।
उनका मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें नहीं साझा करनी चाहिए। यही कारण है कि वो अपनी सभी तस्वीरें इंस्टा से डिलीट कर चुकी हैं। शादी के बाद वाले पोस्ट में भी ज़ायरा ने अपने पति का नाम या चेहरा ज़ाहिर नहीं किया। उन्होने दुल्हन के रूप में चटक लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। जायरा वसीम ने किससे शादी की ये बात लोग सोशल मीडिया पर करना शुरु कर चुके हैं।
