Zeeshan Khan Accident : टीवी इंडस्ट्री से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। टीवी एक्टर जीशान खान का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद जीशान के फैंस चिंता में पड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, जीशान खान देर रात करीबन 10 बजे जिम से घर की तरफ जा रहे थे और तभी उनकी गाड़ी कार की टक्कर सामने से आ रही एक कार से हो गई। इस वजह से दोनों कार की भयंकर टक्कर हुई है। कहा जा रहा है कि जीशान कार में अकेले बैठे हुए थे और सामने वाली कार में दो बुजुर्ग बैठे हुए थे। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर की हालत कैसी है?
जीशान खान की जब से एक्सीडेंट की न्यूज आई है, तब से ही फैंस एक्टर के हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और फैंस को ये जानकर संतुष्टि हुई है कि इस एक्सीडेंट में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।
इस एक्सीटेंड में जीशान खान का कार के परखच्चे उड़ गए हैं लेकिन एक्टर की हालत बिल्कुल ठीक है और इसी तरह दूसरी कार में बैठे हुए दोनों बुजुर्ग को भी कोई चोट नहीं लगी है और इसी वजह से अब तक पुलिस ने इस घटना पर कोई केस दर्ज नहीं किया है। हालांकि, अब तक जीशान खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। फैंस अब जल्द से जल्द जीशान के इंस्टा पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
जीशान खान काफी समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं। वह इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। आखिरी बार उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस सलोनी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। हालांकि, जीशान को पॉपुलैरिटी कुमकुम भाग्य और बिग बॉस से मिली।
