Zohran Mamdani Mayor : भारतीय ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपना झंडा फहरा रहे हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिससे फिल्म इंडस्ट्री की नाक भी ऊंची हुई है। दरअसल एक शख्स न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बना है और वो कोई और नहीं बल्कि एक जानी मानी फिल्ममेकर का बेटा है। जी हां, एक बॉलीवुड सेलिब्रटी के बेटे ने चुनाव जीतकर धमाका कर दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार वो कौन है? ये शख्सियत कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी हैं जिन्होने एक इतिहास रच दिया है। इसके पहले शायद ही आपने ऐसा कुछ सुना होगा।
फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव लड़ा था और किसी को उम्मीद नहीं थी कि इसमें जीत भी दर्ज कर सकते हैं। जैसे ही रिजल्ट आए लोग हैरान हो गए। एक इतिहास है जो कि शायद कभी नहीं दोहराया जाएगा। ये फैक्ट है कि जोहरान पहले मुस्लिम और साउथ एशियाई मूल के मेयर बने हैं।
वो करीब 34 साल के हैं। बता दें कि जोहरान डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं और इस चुनाव के पहले उन्होने अपने घोषणा पत्र में कई गंभीर मुद्दे उठाए थे। जोहरान ने ये चुनाव घरों की कीमत जैसे मुद्दों पर लड़ा और विजयी रहे। देखने वाली बात है कि वो कब इंडिया आते हैं। मां के साथ जोहरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
जोहरान ममदानी के चुनाव जीतने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनको बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”माशाल्लाह मुबारक हो।” एक ने लिखा, ”उनके माता-पिता दोनों भारतीय मूल के हैं; उनकी मां पंजाबी हिंदू हैं और उनके पिता गुजराती मुस्लिम हैं।” एक ने लिखा, ”अल्हम्दुलिल्लाह…अल्लाह ज़ोहरान को ख़ूब तरक्की दे।”’ एक ने लिखा, ”मुबारक हो न्यूयॉर्क।”
