Zubeen Garg Death : सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर जुबीन गर्ग की मौत कैसे हुई। बता दें कि जुबीन अपने दोस्तों के साथ सिंगापुर गए हुए थे। शुरुआत में बताया जा रहा था कि जुबीन की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन अब मामला एक दम पलट गया है। हाल ही में जुबीन गर्ग के बैंडमेट ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
खुलासे जुबीन गर्ग की मौत को लेकर परिवार, फैन्स और सरकार को शक था। इसीलिए सरकार ने सिंगर की मौत की जांच शुरू की। शक के घेरे में सिंगर के मैनेजर के साथ ही अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से एक थे बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी। बता दें कि हाल ही में बैंडमेट ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर सिंगर के फैन्स दंग रह गए हैं।
बैंडमेट ने कहा कि जुबीन की हत्या की साजिश रची गई थी और इस साजिश को अंजाम देने के लिए ही उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था। शेखर ने आगे कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ और ऑर्गनाइजर श्यामकानु ने मिलकर उन्हें जहर दिया था और उनकी मौत एक हादसा दिखे इसलिए फिर ऐसी स्कूबा डाइविंग वाली साजिश रची गई। असम पुलिस ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ और ऑर्गनाइजर को गिरफ्तार किया है।
जुबीन की पत्नी गरिमा को मैनेजर पर शक था। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक शेखर ने दावा किया है कि सिद्धार्थ शर्मा ने जुबीन को जहर दिया था। उनके मुंह से जब झाग निकल रहे थे तब मैनेजर ने नजरंदाज कर दिया था। जुबीन को किसी भी तरह की कोई मेडिकल हेल्प नहीं दी गई थी। उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी। शेखर ने आगे कहा कि जुबीन सांस नहीं ले पा रहे थे। जुबीन जब समंदर में गए तब मैनेजर ने कहा कि जाबो दे…(जाने दो) जुबीन को तैराकी अच्छे से आती थी तो उनकी मौत डूबने से हो ही नहीं सकती थी।
बता दें कि इस मामले पर जुबीन की पत्नी का भी बयान आया है। जुबीन की पत्नी गरिमा ने सिंगर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटा दी है। उन्होंने कहा कि यह निजी दस्तावेज नहीं है। इसे सार्वजनिक करना, ना करना इसकी जांच करना पूरी तरह से अधिकारियों के हाथ में होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। गरिमा ने आगे कहा कि मुझे कानून की अधिक जानकारी नहीं है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से जांच पर असर पड़ता है तो ये नहीं होना चाहिए। गरिमा ने आगे सख्ती से कहा कि अगर किसी ने भी गलत किया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
