IPL 2025: भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और गेंदबाज़ी कोच पारस महाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस (MI) का नया गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले भी MI के सहायक कोच रह चुके हैं. महाम्ब्रे यहां पर मौजूदा गेंदबाज़ी कोच लसित मलिंगा और प्रमुख कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर काम करेंगे.
महाम्ब्रे 2021 से लेकर इस साल अगस्त तक भारत के गेंदबाज़ी कोच रहे थे, जहां पर उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ काम किया और T20 विश्व कप विजेता दल का हिस्सा रहे थे. वह 2011 और 2013 की चैंपियंस लीग, साथ ही 2013 के IPL खिताबी जीत में भी MI सेटअप का हिस्सा रहे हैं
उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव है. भारत से पहले वह इंडिया ए टीम के गेंदबाज़ी कोच थे. 2005-06 और 2006-07 में बंगाल को लगातार रणजी ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.
हाम्ब्रे ने 1996 और 1998 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और तीन वनडे खेले हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और 91 प्रथम श्रेणी मैचों में 284 विकेट और 83 लिस्ट ए मैचों में 111 विकेट लिए थे.
रविवार को MI ने घोषणा की थी कि पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयवर्धने उनके नए प्रमुख कोच होंगे. इस कोचिंग स्टाफ़ को का पहला काम 31 अक्तूबर तक MI की फ़ाइनल रिटेंशन सूची तैयार करनी होगी. IPL 2024 में MI तालिका में सबसे नीचे रही थी और 14 मैचों में केवल चार मैच जीत पाई थी.
Edited: Shahbaz Khan
