बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद से माहौल में तनाव और अफरातफरी देखने को मिल रही है. रातों रात बिश्नोई गैंग के डर से सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा काफी टाइट कर दी है.
वहीं दूसरी ओर पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी नकेल कसने की योजना कर चुकी है. खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. इस आदमी ने अपने साथियों के साथ सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. इस व्यक्ति का नाम सुक्खा बताया जा रहा है जो कि बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है. हरियाणा और मुंबई पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर सुक्खा को धर दबोचा है.
Maharashtra | Navi Mumbai’s Panvel City Police arrested a shooter named Sukkha from Panipat in Haryana. An FIR has been registered against him. He is among those accused who had conducted a recce of Salman Khan’s farmhouse in Panvel, Navi Mumbai and was the main accused in the…
— ANI (@ANI) October 17, 2024
बताया जा रहा है कि सुक्खा पानीपत के एक होटल में ठहरा हुआ था. पहचान छिपाने के लिए सुक्खा ने अपना हुलिया तक बदल लिया था. हालांकि मुंबई पुलिस ने सही समय पानीपत पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. सुक्खा उन लोगों में शामिल था जिन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस और घर की निगरानी की थी. गिरफ्तारी के बाद सुक्खा को नवी मुंबई के पुलिस थाने में लाया गया है. इससे पहले, पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने खुलासा किया था कि ये लोग सलमान खान को उनके फार्म हाउस के रस्ते पर निशाना बनाने के बारे में योजना कर रहे थे. बताया जा रहा है, इस पूरे प्लान का मास्टर माइंड सुक्खा ही है. 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भी फायरिंग की गई थी. इस दौरान भी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तारियां की थी. जिसके हाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के नजदीकी माने जाने वाले बाबा सिद्दिकी को अपना शिकार बना लिया. 12 अक्टूबर 2024 देर रात को मुंबई में बाबा सिद्दिकी की हत्या कर दी गई थी।.
