Bollywood News : टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान इन दिनों कठिन बीमारी के दौर से उबरी हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन इस बीच उन उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है जो साहस और प्रेम का मिसाल बन गया है। जी हां हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिना खान ने अपनी और रॉकी जायसवाल की जोड़े वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून रूप से सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहते हैं।”
