Bollywood News : ‘पंचायत’ वेब सीरीज के दीवानों के लिए गुड न्यूज़ है। अगर आप भी इसके अगले सीजन का इंतज़ार कर रहे थे तो ये आपका इंतज़ार ख़त्म हो गया। आपके फेवरेट वेब शो ‘Panchayat Season 4’ की वापसी होने जा रही है, और वो भी धमाकेदार अंदाज में। इस वेब सीरीज में जहां एक ओर फूलेरा गांव की सादगी दिल को छूती है, वहीं दूसरी ओर राजनीति, प्यार और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का दर्शकों को हर सीजन में बांधे रखता है।
‘Panchayat Season 4’ देखने के लिए आपको अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। आप कैलेंडर में 2 जुलाई 2025 की तारीख गोल्डन मार्कर से मार्क कर लीजिए! क्योंकि इस दिन Prime Video पर रिलीज होगा ‘पंचायत’ का चौथा सीज़न, जिसमें होंगे पूरे 8 धमाकेदार एपिसोड्स।
पंचायत 4 को डायरेक्ट कर रहे हैं दीपक कुमार मिश्रा और अक्षय विजयवर्गीय, जबकि इसके लेखक-प्रोड्यूसर हैं चंदन कुमार और इसे प्रोड्यूस कर रहा है ‘The Viral Fever’ यानी TVF। इस सीजन रिंकी-अभिषेक की लव स्टोरी में नया मोड़ आ सकता है। प्रधान जी के इस सीजन लगेंगे चुनावी झटके। गांव की राजनीति का तड़का इस सीजन को बनाएगा मजेदार और साथ ही होगा ढेर सारा ह्यूमर, ड्रामा और इमोशन।
