Bollywood News: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अभी अबराम ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अबराम 27 मई को जन्मे थे और इस मौके पर पूरे परिवार करीबियों ने मिलकर अबराम का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें एक सवाल भी सामने आया है। दरअसल अबराम के जन्मदिन के मौके पर सभी मौजूद थे लेकिन इनके पापा और सुपरस्टार शाहरुख खान नहीं नजर आए।
अब अबराम के बर्थडे बैश की तस्वीरों के सामने आने के बाद ये सवाल पूछा जा रहा है। वायरल हो रहीं तस्वीरों में अबराम को काफी खुश देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ उनको दोस्त भी थे। गौरी, सुहाना और अबराम… शाहरुख खान के छोटे साहबजादे अब 12 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनको अपनी बहन सुहाना खान और मां गौरी खान के साथ देखा जा सकता है। अबराम ने जन्मदिन के मौके पर कलरफुल शॉर्ट्स पहना था और काफी अच्छे लग रहे हैं। इस दौरान सुहाना खान ने भी काफी सुंदर ड्रेस पहनी थी। गौरी खान हमेशा की तरह बेहद क्लासी लग रहीं थीं।
इस बीच बस एक ही सवाल था कि शाहरुख खान इस जन्मदिन के मौके पर नजर नहीं आए। सब बस यही पूछ रहे थे कि आखिर कैसे हो सकता है कि अपने प्यारे बेटे के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान मिसिंग हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान इस दौरान इंडिया में नहीं बल्कि कहीं और शूटिंग कर रहे हैं। इस वक्त वो फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है।
