Bollywood News : शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वे दोनों अपने स्टाफ का भी खास ख्याल रखते हैं। गौरी खान ने अपने स्टाफ के लिए एक आलीशान बिल्डिंग में अपार्टमेंट किराए पर लिया है जिसका महीने का किराया 1.35 लाख है।
शाहरुख़ खान अपने स्टाफ को अपने परिवार की तरह रखते हैं। हाल ही में उनकी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान ने अपने स्टाफ के लिए मुंबई के खार में एक आलीशान फ्लैट किराये पर लिया है।
725 वर्ग फ़ीट में फैला ये अपार्टमेंट पंकज सोसाइटी में है। गौरतलब है की शाहरुख़ के घर मन्नत में मरम्मत का काम चल रहा है जिसकी वजह से उनके स्टाफ को भी घर बदलना पड़ा।
