Bollywood News : इस समय बी टाउन में शादियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में एक और नाम सामने आया है। टीवी के सुपरहिट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी समय से अपने रिलेशन और बॉन्डिंग को लेकर छाए रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब ये इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को करण तेजस्वी की शादी की रस्मों की झलक देखने को मिल रही है। सामने आई तस्वीरों में करण और तेजस्वी हल्दी की रस्म में एक दूसरे के साथ मस्ती और रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों येलो थीम पर ग्रैंड इवेंट को खुलकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल को खूब बधाईयां और शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।
