Bollywood News : 87 साल के धर्मेंद्र ने जब दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को किस किया था तो बवाल मच गया था। इस फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी था जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। अब इस किसिंग सीन को लेकर धर्मेंद्र ने पहली बार कुछ रिएक्शन दिया है। उन्होने जो कुछ भी कहा वो काफी हैराने करने वाला है। उम्र के इस पड़ाव में जब लोग सही से उठ बैठ नहीं पाते हैं धर्मेंद्र लगातार काम कर रहे हैं।
आज भी वो अपने फॉर्म हाउस और घर पर कई तरह की एक्टिविटी करते नजर आते रहते हैं। शबाना आजमी के साथ उन्होने पहले भी काम किया है लेकिन ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ कुछ खास थी। किसिंग सीन पर क्या बोले धर्मेंद्र धर्मेंद्र इस किसिंग को लेकर काफी मजाकिया अंदाज में अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान धरम पाजी एएनआई से बात कर रहे थे और इस सीन को काफी सौंदर्यपूर्ण” बताया। इसके अलावा उनका कहना था कि रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती है।
