Bollywood News : हरियाणा से इस वक्त एक चौकाने वाली खबर आई है और पता चला है कि एक मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या कर दी गई है। ये कांड सोमवार को हुआ था जब सोनीपत के खरखौदा इलाके में उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
बता दें कि सिम्मी महज 23 साल की थी और 14 जून को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बहन नेहा द्वारा दर्ज करवाई गई थी। बता दें कि सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या की गई है।
पहले उसका गला काटा गया था और बाद में कातिलों ने लाश को नहर में फेंक दिया था। खबर थी कि सिम्मी जब लापता हुईं तो उस वक्त वो अहर गांव में एक म्यूजिक-वीडियो शूट करने के लिए गईं थीं। इसके बाद से उनको कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने खोज निकाली लाश
नेहा ने पानीपत के मतलौडा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था और इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। खोजबीन के बाद पुलिस को मॉडल की लाश मिली और ये काफी बुरी तरह से खराब हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इसके पीछे की कहानी की तलाश शुरु कर दी है।
