Iqra Dutt : एक वक़्त था जब सुपरस्टार संजय दत्त का नाम आये दिन किसी एक्ट्रेस या मॉडल से जुड़ता था लेकिन अब अपनी लाइफ का ज्यादातर समय बीवी बच्चों के साथ गुजारना पसंद करते हैं। वहीं अब संजय दत्त हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने जहां हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उनकी बेटी के ही चर्चे हो रहे हैं। संजय दत्त और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा थे।
इस शादी में संजय दत्त की बेटी इकरा दत्त गुलाबी ड्रेस में अपने पापा के साथ दिखाई दी। पहले तो जहां तस्वीरों में उनकी पहचान आसानही से नहीं हो पा रही है तो वहीं ये जानकर की ये संजय दत्त की छोटी बेटी है हर कोई चौंक रहा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इतनी बड़ी हो गई हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इकरा, संजय दत्त और मान्यता दत्त की बेटी हैं। वहीं उनका एक जुड़वा भाई शाहरान भी है। जबकि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशा दत्त हैं, जो एक्टर की पहली वाइफ के साथ है।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें अरबपति सुनील वासवानी की बेटी सरीना वासवानी की शादी की है, जिसमें सिंगर सोनू निगम भी शामिल हुए थे। वहीं संजय दत्त बेटी इकरा के साथ हिस्सा बने थे।
