Khan Sir Wife : देश के सबसे पॉपुलर टीचर खान सर की शादी की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। हर कोई खान सर की शादी की तस्वीरों को देखने के लिए बेसब्र था। इसके साथ ही सभी लोग खान सर की पत्नी के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे थे।
हालांकि रिसेप्शन के मौके पर खान सर की दुल्हन को घूंघट में देख अलग ही बवाल खड़ा हो गया। लोग खान सर की टार्गेट करने लगे कि खुद महिला के अधिकार की बात करने वाले खान सर ने अपनी ही पत्नी को घूंघट में कैद रखा। वहीं अब शादी के बाद पहली बार खान सर ने अपनी पत्नी के घूंघट पर बात की है। खान ने बताया है कि घूंघट करने का फैसला उनकी बीवी का खुद का था। खान सर ने बताया कि उन्होंने उनसे मना भी किया था लेकिन वो नहीं मानी।
खान सर का कहना है कि उनकी पत्नी ने कहा कि वो रिसेप्शन में सबसे अलग दिखना चाहती थी इसलिए वो अपना घूंघट नहीं हटाना चाहती थी। खान सर की पत्नी का मानना है कि हर कोई ही शादी फंक्शन में मेकर अप करके ही आता है ऐसे में वो सबसे अलग दिखने के लिए घूंघट में ही रहेंगी। तमाम डिस्कशन के बाद खान सर को ही उनकी बात माननी पड़ी।
खान सर की पत्नी बिहार के सिवान की रहने वाली है। उनका नाम एमन सिद्दीकी उर्फ जीनत है। दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थीं और वहीं पर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार की रजामंदी से ही यह शादी हुई है। जीनत का परिवार आज भी सिवान के झगरहवा बर में ही रहता है। बता दें कि खान सर का ननिहाल भी सिवान में ही है।
