Bollywood News : मनारा चोपड़ा, जो कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं, उनके पिता रमण राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। मुंबई में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मनारा अपनी बहन मिताली हांडा और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बेहद इमोशनल नजर आईं।
भावुक हुईं मनारा और मिताली सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मनारा और मिताली को सफेद कपड़ों में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रोते देखा गया। एक और वीडियो में देखा गया कि मनारा अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देने की जिद कर रही थीं और उन्होंने पुरुष सदस्यों के साथ मिलकर अपने पिता की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
