Bollywood News : मौनी रॉय को कौन नहीं जानता। काफी समय से वे बड़े परदे से गायब थीं। अब एक बार फिर वे दमदार अंदाज में वापसी करने को तैयार हैं। वो भी इस बार एक जासूस के रोल में। उनके फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि मौनी जल्द ही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘सलाकार’ (Salakaar) में नजर आने वाली हैं।
सलाकार को लेकर खबर आ रही है कि मौनी रॉय स्टारर ये फिल्म सीधे JioHotstar पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि फिल्म 15 अगस्त 2025 को ओटीटी पर धूम मचाने वाली है।
क्या है कहानी ‘सलाकार’ सिर्फ एक स्पाई ड्रामा नहीं है, यह एक इमोशनल और पावरफुल जर्नी है जिसमें देशभक्ति, बलिदान और सीक्रेट मिशन की दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है- जिसमें एक युवा भारतीय जासूस की सीक्रेट मिशन के दौरान की यात्रा दिखाई गई है।
फिल्म उन गहरे राजों से पर्दा उठाती है जो देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। फिल्म एक ऐसे स्पाई मास्टर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है, जिसने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से दुश्मन के प्लान्स को नाकाम कर दिया।
मौनी रॉय के करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल इस फिल्म में मौनी रॉय का किरदार न सिर्फ दमदार है बल्कि उनके करियर में एक नया मोड़ लाने वाला है। खुद मौनी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के बिहाइंड द सीन (BTS) मोमेंट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, जिसमें वो फिल्म के डायरेक्टर फारूक कबीर (Faruk Kabir) के साथ नजर आईं। क्लैपबोर्ड के साथ उनका फोटो और सेट से कैंडिड मूमेंट्स ने फैंस का दिल जीत लिया था।
