Bollywood News : एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का कल दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समायरा और कियान के साथ वहां पहुंचीं। बाद में करीना कपूर और सैफ अली खान भी उनके साथ शामिल हुए।
फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने बताया, करिश्मा कपूर के बेटे को अंतिम संस्कार के समय रोते हुए देखा जा सकता है। उसे करिश्मा और करीना ने मिलकर संभाला।
संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। आज 7 दिन बाद आज, यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ। संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में हुआ। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
