Bollywood News : बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग अचानक रोक दी गई थी, जिससे फिल्म प्रेमियों के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले यह कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग वित्तीय संकट के चलते रुकी है, लेकिन अब इसका वास्तविक कारण सामने आया है।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के कारण फिल्म की शूटिंग को स्थगित कर दिया गया है। फिल्म का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है और बाकी 30 प्रतिशत शूटिंग कश्मीर में होनी थी। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अब यह शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है।
फिल्म यूनिट ने यह निर्णय लिया है कि बारिश खत्म होने के बाद किसी वैकल्पिक सुरक्षित स्थान पर शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। फिल्म से जुड़े क्रू मेंबर्स और कलाकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और इसीलिए शूटिंग रोकने का फैसला किया गया।
