Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। वो हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
इसकी उन्हें एक बड़ी कीमत भी चुकानी होगी। दीपिका को मिला सम्मान दीपिका पादुकोण को यह ऐतिहासिक सम्मान उन्हें 2026 के वॉक ऑफ फेम क्लास के तहत दिया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है इस सम्मान के बदले उन्हें लाखों रुपए हर साल देने पड़ेंगे। अक्सर लोग मानते हैं कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में नाम दर्ज कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है।
हर साल एक स्पेशल चयन समिति नॉमिनेशन की जांच करती है और अलग-अलग एरियाज में योगदान देने वाले सेलेब्स को इस सम्मान के लिए चुना जाता है। इस प्रोसेस में ना पैसा चलता है और ना ही किसी का इंफ्लुएंस। हर साल दीपिका को देने होंगे लाखों हालांकि, जब किसी शख्स को यह सम्मान मिल जाता है, तो उन्हें स्टार की स्थापना और उसकी देखरेख के लिए एक तय राशि देनी होती है।
फिलहाल यह राशि लगभग $85,000 (यानी करीब ₹73 लाख) है। यह रकम स्टार को बनाने, स्थापित करने और हॉलीवुड बुलेवार्ड के रखरखाव में खर्च की जाती है। इसकी जानकारी वॉक ऑफ फेम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है।
