Bollywood News : कभी बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाने वाले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ सामने आता रहा है। बीते कुछ समय से भी खबरें आ रही थीं कि सब ठीक नहीं है। हालांकि बाद में दोनों ने एक साथ आकर इस अफवाह को खत्म कर दिया था।
आए दिन किसी ना किसी तरह की रिपोर्ट्स आती हैं और बच्चन परिवार खबरों का हिस्सा बन जाता है। लेकिन पहली बार नहीं है बल्कि एक बार और ऐसा ही हुआ था जब अभिषेक बच्चन ने सीधे दूसरी शादी करने की बात कह डाली थी।
जी हां, साल 2014 में अभिषेक बच्चन ने ऐश के साथ तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दोबारा शादी करने की बात कही थी। दरअसल अभिषेक बच्चन इस दौरान अपनी और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों से तंग आ गए थे। उन्होने 2016 में हंसी मजाक में लोगों को जवाब दिया था।
उन्होने लिखा था, “ठीक है…. तो मुझे लगता है कि मैं तलाक ले रहा हूँ। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे भी बताएंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूँ? धन्यवाद।” अभिषेक बच्चन ने इस तरह से ट्वीट करते हुए लोगों को खरी खोटी सुनाई थी। अभिषेक बच्चन अपनी बेबाकी को लेकर काफी मशहूर हैं और कई मौकों पर वो खुलकर बातें करते नजर आते हैं।
