Katrina Kaif Birthday : बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन कैटरीना कैफ आज अपना स्पेशल दिन यानि कि अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कैटरीना कैफ को फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स विश कर रहे हैं। इसी बीच कैटरीना की लाइफ का सबसे स्पेशल विश भी सामने आ चुका है। दरअसल, कैटरीना कै पति और अभिनेता विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी साहिबा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ मजेदार अंदाज दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह एक छोटे से गलियारे से कमरे में झांक रही हैं। दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि बर्थडे गर्ल सेल्फी ले रही हैं और विक्की कौशल उन्हें किस कर रहे हैं।
वहीं अगली तस्वीर में पति-पत्नी रेगिस्तान में पिकनिक के दौरान नजारों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में कैटरीना कैफ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘हेप्पी बर्थडे गर्ल। आई लव यू।’
