India’s Got Talent : सोनी एंटरटेनमेंट एक बार फिर दर्शकों के लिए बड़ा धमाका लेकर आ रहा है। जहां पहले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4’ शुरू हुआ, वहीं अब सोनी टीवी ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। जी हां, आपको बता दें कि सोनी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है आपका पसंदीदा कार्यक्रम जिसमें हर उम्र का इंसान अपना टैलेंट दिखा सकता है।
इस शो में ना तो उम्र पर कोई प्रतिबंध है और ना ही जेंडर पर प्रतिबंध है। हर कोई इस शो में आकर अपना टैलेंट दिखा सकता है। इससे तो आप समझ ही गए हैं कि हम बात कर रहे हैं इंडियाज गॉट टैलेंट के शो की। बता दें कि यह शो जल्द ही शुरू होने जा रहा है। अगर आप भी चाहते हैं अपना टैलेंट दिखाना तो सेव कर लें ये डेट।
टेलीविजन इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली ऑडिशन सुबह 8 बजे से शुरू होंगे। यह भारत का ऐसा इकलौता मंच है जो हर उम्र और हर क्षेत्र के टैलेंट को मंच देता है।
चाहे डांस हो, सिंगिंग, जादू, ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर करने वाले एक्ट, यह मंच हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है, जो बड़ा सपना देखते हैं और उसे बड़े अंदाज में दिखाते हैं।
आपको बता दें कि अभी तक इस शो में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर बतौर जज के रूप में देखे गए थे। इनके अलावा भी फिल्म प्रमोशन के लिए कई सितारे शो का हिस्सा बन जाते हैं। वहीं इस बार के जज की बात करें तो अभी तक जज को लेकर कोई डीटेल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शो में यही जजेज देखने को मिलने वाले हैं।
