Khesari Lal Yadav : सावन शिवरात्रि के पावन मौके पर पूरा देश महादेव की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में लोग नए नए गानों के जरीए भी अपनी भक्ति सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर यू ट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्टार खोसारी लाल यादव का एक गाना काफी जोरों से वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव का गाना ‘महादेव तेरा नाम’ यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। यह गाना सावन की महिमा और शिवभक्ति को बड़े ही मनमोहक अंदाज में पेश करता है, जिस वजह से यह यूट्यूब पर छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव का ये गाना इतना शानदार है कि ये आपके शिवरात्रि के जश्म को दोगुना कर देगा।
‘महादेव तेरा नाम’ गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी यादव शिव की महिमा का गुणगान करती नजर आ रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रीति रे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं, संगीतकार छोटू रावत ने इस गाने में शानदार म्यूजिक देने का काम किया है।
गाने की कोरियोग्राफी कुलदीप ने की है। गाने का हर एक बोल भक्तों के मन में भगवान शिव के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है, जिसे विनय निर्मल ने बेहद सरल और भक्तिमय तरीके से लिखा है। गाने की कहानी और भावनाओं को पवन पाल ने बड़े खूबसूरत तरीके से निर्देशित किया है।
