Bollywood News : सुरवीन चावला किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन अब उन्होने अपना एक चौकाने वाला अनुभव साझा किया है जो कि उनके साथ घटा था। इस इंडस्ट्री में अक्सर किसी ना किसी एक्ट्रेस के द्वारा कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया जाता है।
सुरवीन ने भी बताया ही कि कैसे एक निर्देशक ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। इस दौरान वो निर्देशक से किसी काम के सिलसिले में मुलाकात करने के लिए पहुंची थीं।
सुरवीन चावला ने इसके पहले भी कई खुलासे किए हैं और एक बार बचपन का किस्सा भी साझा किया था। लेकिन निर्देशक ने किया उसका उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।
सुरवीन चावला ने ये खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि, ”एक डायरेक्टर ने मुलाकात के दौरान मुझे जबरन किस करने की कोशिश की थी। जब मैं बाय करने के लिए दरवाजे पर पहुंची तो वो मुझे किस करने लगा। मुझे उनको पीछे धकेलना पड़ा और मैं वहां से निकल गई।”
सुरवीन चावला के इस खुलासे के बाद लोग शॉक्ड हैं और इस निर्देशक का नाम जानना चाहते हैं। हालांकि सुरवीन ने निर्देशक का नाम नहीं बताया है। बता दें कि सुरवीन चावला को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
सुरवीन चावला के इस खुलासे के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा ट्रोल करते हुए लिखा, ”और फिर एक दिन उसने आपको ज़बरदस्ती बिकिनी पहना कर हेट स्टोरी जैसी अश्लील फ़िल्म भी करवा ली।” एक ने लिखा, ”डायरेक्टर ने आपको काम देने से मना कर दिया होगा इसलिए अब बता रही हूं पहले नहीं बोली ये।” एक ने लिखा, ”थू हैं बॉलिवुड पर।” एक ने लिखा, ”बहुत समय लगा दिया बताने में डायरेक्टर का नाम मूवी जगह सब खुल कर बता दो अब तो।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
