Bollywood News : एक्ट्रेस और व्लॉगेर संभावना सेठ ने एक बार फिर अपने साहसिक अंदाज़ से चर्चा बटोरी है। संभावना सेठ अपने व्ल़ॉग्स के साथ साथ इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर से संभावना ने अपनी सेंसेशनल तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर उन्हें क्रेजी कर दिया है।
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस ब्लू एंड ब्लैक कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। दरअसल, कुछ ही महीनों पहले संभावना ने अपने दिल तोड़ देने वाले मिसकैरेज की खबर सुनाई थी। इसके बाद वो धीरे धीरे खुद को संभालकर इस दर्द से उभर रही हैं।
इसी बीच वो पति के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई दीं। संभावना सेठ की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘गॉर्जियस’ कह रहा है तो कोई ‘खूबसूरत’ बता रहा है। बिकिनी पहने संभावना पूल में खूब एंजॉय करती नजर आईं। वो इस दौरान जमकर पोज देती दिखीं।
एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘जो लोग दूसरों को उनकी उम्र, शरीर की चर्बी, बदसूरत, बूढ़ी औरतों, शरीर की शर्म के लिए ट्रोल करना पसंद करते हैं, यहां आपके लिए मौका है आओ और ट्रोल करो। फिर मत बोलना मैंने मौका नहीं दिया।’
