Bigg Boss 19 : बिग बॉस सीजन 19 जबसे शुरू हुआ है, तबसे जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि शो में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फैन्स और सितारों के शो को देखकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं शो में अचानक ही किसी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है और कभी अचानक से ही शो में कंटेस्टेंट का डबल एविक्शन का सरप्राइज मिलता है। लेकिन फिलहाल तो अब जिसके वाइल्ड कार्ड की एंट्री की खबरें उड़ रही हैं उसे देखकर तो लोगों के होश ही उड़ गए हैं।
दरअसल बिग बॉस सीजन 19 में भारतीय बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के लिए शो का हिस्सा बनने का ऑफर मिला है। अशनीर ग्रोवर ने उनके पास आया बिग बॉस की टीम का एक मेल भी शेयर किया है। जिसने सभी को चौंक दिया है। इस स्क्रीनशॉर्ट में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर द्वारा भेजे गए मेल की झलक देखने को मिल रही है।
इस मेल में लिखा गया है कि शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने के एक खास मौके के बारे में आपसे संपर्क करते हुए खुशी हो रही है। आपकी पर्सनालिटी और सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र होने की वजह से हमारी कस्टिंग टीम का ध्यान आप पर खिंचा चला गया। आप इस शो के उम्मीदवार बन सकते हैं वो भी बतौर वाइल्ड कार्ड।
जैसे ही यह मेल अशनीर ग्रोवर को मिला उन्होंने इसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर तुरंत की सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्होंने इस मेल के साथ लिखा- ‘हाहा, सलमान भाई से तो पहले पूछ ले। मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक। ये मेल मर्ज किसी की नौकरी खाएगा।’
आपको बता दें कि सलमान खान और अशनीर ग्रोवर के बीच बीते सीजन में नोकझोक देखी गई थी। क्योंकि अशनीर ग्रोवर ने पहले इंटरव्यू में समलान खान को लेकर कुछ बातें कही थीं जो सलमान खान को पसंद नहीं आई थीं। सलमान खान ने उन्हें अपने शो पर बुलाया और वहीं स्टेज पर नेशनल टीवी पर अशनीर ग्रोवर से नाराजगी जाहिर की। सलमान खान का उनको इस तरह टीवी पर ट्रीट करना पसंद नहीं आया जिसके बाद उन्होंने भी सलमान खान को लेकर कड़वे बोल बोले थे।
बता दें कि अशनीर ग्रोवर इन दिनों राइज एंड फॉल शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। जो फिलहाल बिग बॉस सीजन 19 को जोरदार टक्कर दे रहा है।
