Amisha Patel Crush : अमीषा पटेल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस रह चुकी हैं, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि अमीषा पटेल अभी भी अनमैरिड हैं।
ऐसे में फैन्स भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर कब वो दिन आएगा जब अमीषा पटेल शादी के बंधन में बंधेंगी। अमीषा के लव अफेयर को लेकर जमकर चर्चे होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वन नाइट स्टैंड को लेकर बात कही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि एक समय था जब वह इस एक्टर के साथ बस एक रात गुजारना चाहती थीं। वह उसके लिए अपने सारे प्रिसंपल साइड रख सकती थीं।
रणवीर अलाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट में अमीषा से उनके फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा ऐसे में एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से तो किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने हॉलीवुड के इस एक्टर का नाम बोला जिसे सुनकर लोग तो हैरान ही रह गए। अमीषा पटेल ने इस पॉडकास्ट में कहा कि टॉम क्रूज उनके क्रश हैं। अमीषा आगे कहती हैं कि अगर जब भी कभी आप उनके साथ पॉडकास्ट करें तो मुझे जरूर बुलाएं।
अमीषा आगे कहती हैं कि मैं बचपन से उनकी दीवानी हूं। मेरे पेंसिंल बॉक्स में उनकी तस्वीर थी। मेरे कमरे की वॉल पर उनका ही पोस्टर लगा हुआ था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह वो इंसान हैं जिसके लिए मैं अपने सारे ही प्रिंसिपल एक साइड में रख सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि मैं उनके लिए क्या कर सकती हूं। अगर वन नाइट स्टैंड के लिए भी मुझसे पूछा जाता तो मैं खुशी से हां करती। इतना ही नहीं एक पुराने इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने यह तक कह दिया था कि अलग उन्हें टॉम क्रूज से शादी करने का मौका मिलता तो वह जरूर कर लेतीं।
