Govinda Comeback : गोविंदा कमबैक के लिए तैयार हैं लेकिन इस वक्त उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गोविंदा को लेकर कहा जाता है कि वो अपनी लेटलतीफी के कारण अपना करियर गंवाकर बैठे हैं। हालांकि सुपरस्टार का कुछ और ही कहना है। इन बातों पर अब गोविंदा काफी हैरान हैं। उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है। सेट पर लेट आने को लेकर भड़कते हुए उन्होने जवाब दिया है।
गोविंदा ने खुले शब्दों में बताया है कि आखिर वो क्यों लेट आते थे। उनका कहना है,”मैं बदनाम हूं, मैं टाइम पे नहीं आता हूं। मैंने कहा ‘किसके बाप के अंदर ताकत है कि वो 5 शिफ्ट करे और टाइम पे आए। पॉसिबल ही नहीं है, हो ही नहीं सकता। इतनी ज्यादा शूटिंग कैसे करेगा आदमी? यहां तो एक पिक्चर के अंदर थक जाते हैं लोग।”
समय पर नहीं पहुंचने के लिए बदनाम किया गया। किसके पास पांच शिफ्ट करने की ताकत है और फिर भी समय पर आना संभव नहीं है। यहां, लोग एक फिल्म करने में भी थक जाते हैं।” गोविंदा ने कहा कि मुझे सिर्फ ज्यादा बदनाम किया गया है।
बता दें कि गोविंदा को इंड्स्ट्री से भी कुछ खास सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वो फिर से धमाकेदार वापसी करेंगे। इस वक्त उनका एक लुक काफी चर्चा में है जिसमें वो मुंछे रखकर नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात है कि वो कब किस किसी फिल्म में दिखते हैं। हालांकि लोगों ने उनसे कहा था कि वो वेब सीरीज करें लेकिन गोविंदा फिल्में ही करने के मूड में हैं।
