Priyanka Chopra Diwali Party : दीवाली के मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सेलिब्रेशन मोड पूरी तरह से ऑन हो चुका है। देसी गर्ल दीवाली पार्टी इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरो ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमा लिया है। प्रियंका हाल ही में जॉनी वॉकर दिवाली बॉल में शामिल हुईं, जहां उन्होंने झिलमिलाता हुआ सुर्ख गाउन पहना।
सिंगल शोल्डर वाले इस गाउन में खूबसूरत कढ़ाई, मोती और चमचमाते सीक्विन लगे थे। उनका यह लुक बहुत ही खास और अलग नजर आया क्योंकि आमतौर पर दिवाली पर लोग गोल्ड या सिल्वर कपड़े पहनते हैं, लेकिन प्रियंका ने कुछ नया ट्राई किया।
गाउन के नीचे हल्का और बहता हुआ कपड़ा था, जो चलते समय बहुत शाही लग रहा था। यह ड्रेस पूरी तरह से त्योहार के रंग और फैशन का बेहतरीन मेल थी। प्रियंका ने अपने लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखा। उन्होंने लाल रंग की हील्स, एक हल्का सा ब्रेसलेट और हीरे की बालियां पहनी थीं। मेकअप में उन्होंने लाल लिपस्टिक, शार्प आईलाइनर और हल्का ग्लिटर इस्तेमाल किया। उनके बाल बंधे हुए थे, जिससे उनका चेहरा और आउटफिट और भी निखरकर सामने आया।
उनका यह लुक न सिर्फ फैशनेबल था, बल्कि प्रियंका का कॉन्फिडेंस इसमें चार चांद लगा रहा था। काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह अपनी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक नई फिल्म ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।
वह भारत में निर्देशक एस.एस. राजामौली और अभिनेता महेश बाबू के साथ ‘ग्लोबट्रॉटर’ नाम की एक बड़ी फिल्म पर भी काम कर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर आई थी, जिसमें उनके साथ जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी थे।
