De De Pyar De 2 Release : अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है। ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की असफलता के बाद, ये अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अजय के लिए एक अच्छी कमबैक साबित हो सकती है।
पहले दिन की कमाई के लिहाज से भी, यह फिल्म अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद कर रही है। लेकिन क्या ये पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजीट में कमाई कर पाएगी? चलिए यहां जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन क्या कहता है?
साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई के साथ सफलता हासिल की थी। इसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ की भी खूब चर्चा हो रही है।
इसके ट्रेलर से लेकर गाने तक हर चीद को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और थामा, एक दीवाने की दीवानियत और हक की चमक अब फीकी पड़ चुकी है। ऐसे में ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अच्छी ओपनिंग करने की स्थिति में नजर आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 8 से 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है।
