Dhurandhar OTT Release date : आदित्य धर की ‘धुरंधर’, एक ऐसी सफल फिल्म है, जिसका क्रेज़ दर्शकों के अब भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे शानदार कलाकारों से सजी धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है जो साढ़े तीन घंटे रन टाइम के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच पाने में सफल रही।
धुरंधर इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। दुनियाभर में करोड़ों छाप रही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 879 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और वर्ल्डवाइड नंबर 1325 करोड़ के ऊपर है। मगर अब ज्यादा दिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर राज नहीं करने वाली है। बॉर्डर 2 की रिलीज से चंद दिनों बाद ही यह ओटीटी पर दस्तक मारेगी।
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले थिएटर्स से हटेगी धुरंधर ?
जी हां, धुरंधर ओटीटी पर रिलीज की तैयारी में है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म इसी महीने ही ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। इस महीने बॉर्डर 2 के अलावा रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी आ रही है। ऐसे में धुरंधर की कमाई पर असर पड़ना तो तय है। दो फिल्मों के बज के बीच बड़े पर्दे से उतरक धुरंधर ओटीटी पर कहर बरपाने वाली है।
कौन से ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी धुरंधर?
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर सिनेमाघरों से हटकर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बताया जा रहा है कि यह ओटीटी पर 30 जनवरी को स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, ऑफिशियली अभी इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
