Aamir Khan Marriage : आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि जब से उन्होंने गौरी संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है तब से ही दोनों आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में साथ में नजर आते हैं। गौरी हर एक छोटे बड़े फंक्शन में खान परिवार के साथ नजर आती हैं।
बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब आमिर खान अपनी पार्टनर के साथ नए घर में भी शिफ्ट हो चुके है। जी हां, दोनों अब एक साथ नए घर में साथ रहते हैं।
आमिर खान कहते हैं कि मैं नए घर में गौरी के साथ शिफ्ट हो रहा हूं और यह सब मेरी नई फिल्म हैप्पी पटेल के रिलीज से पहले हो रहा है मैं पूरी तरह से बिजी हूं। इसी के साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि वह गौरी के लिए बहुत सीरियस हैं। हम बहुत ही कमेटेड रिलेशनशिप में हैं। आमिर आगे कहते हैं कि गौरी के साथ मैं दिल से शादी कर चुका हूं। तो हम इसे फॉर्मल करेंगे या नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। आप जानते हैं कि मैं समय के साथ तय करूंगा।
आपको बता दें कि आमिर खान ने किरण राव संग अपने तलाक का ऐलान साल 2021 में कर दिया था और गौरी संग अपने रिश्ते की घोषणा आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर की थी। आमिर खान ने बताया था कि वह लगभग 18 महीनों से गौरी को डेट कर रहे हैं। वह लगभग 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में उनके साथ काम करती हैं। लंबे समय से वह उनकी कंपनी का हिस्सा हैं।
