O’Romeo Advance Booking : धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की बैक टू बैक सफलता के बाद के बाद अब जल्द ही सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज़ होने जा रही है। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में शहीद बिल्कुल ही नए और अलग कॅरेक्टर में दिखाई देंगे।
देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर रिलीज के वक्त फैंस में जो क्रेज था, वह एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। महज 2 दिन के अंदर ही फिल्म की अच्छी-खासी टिकट बुक हुई है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।
अब तक बुक हुए इतने टिकट
एक वेबसाइट के डेटा के मुताबिक शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर द्वारा अभिनीत इस मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म की 2 दिन में कुल 50,361 के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म को अभी तक कुल 8,365 शोज मिले हैं।
50 हजार से ज्यादा की हुई टिकट बिक्री से फिल्म का अभी तक का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन 1.18 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा अभी तक का है। ‘ओ रोमियो’ के पास अभी तक रात तक का समय बाकी है। हो सकता है कि टिकट बिक्री से रिलीज से पहले ‘ओ रोमियो’ 2 करोड़ का आंकड़ा छू जाए। यह फिल्म पहले दिन 10 से 15 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी, यह उम्मीद जताई जा रही है।
इस गैंगस्टर की भूमिका में हैं शाहिद
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ के किरदार में दिखाई देंगे, जो 1980 से 90 के दशक के एक खौफनाक गैंगस्टर ‘हुसैन शेख’ उर्फ ‘हुसैन उस्तरा’ के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में शाहिद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें अपने बदन पर टैटूज और गुस्से वाले अंदाज के लिए जाना जाता है।
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की यह चौथी फिल्म साथ में है। इससे पहले उन्होंने ‘कमीने’, ‘रंगून’ और ‘हैदर’ में साथ काम किया है, जिनमें से दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
