Kareena Kapoor Third Pregnancy News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, जो पहले से दो बच्चों की मां हैं, वे अपने करियर के फैमिली का भी अच्छी तरह ध्यान रख रही हैं और इसी वजह से करीना कपूर की हर बात पर तारीफ होती है। लेकिन अब करीना की जिंदगी में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है।
दावा है कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं और सैफ अली खान पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। हर कोई ये न्यूज सुनकर थोड़ा हैरान है। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसी अफवाहें क्यों उठ रही हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर?
बीते दिनों करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान एक साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आए। इस मौके पर कपल ने पैपपाजी जमकर पोज दिए, जिसके बाद ही अब अफवाह उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।
दावा है कि करीना कपूर और सैफ अली खान इस खबर को अभी बाहर आने नहीं देना चाहते और इसी वजह से परिवार की तरफ से भी इस बात को छुपाकर रखा जा रहा है। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अब तक फैमिली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और ना ही करीना सैफ ने प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है।
इस न्यूज पर फैंस ने दिए ये रिएक्शन
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी न्यूज पर फैंस अपना अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर ने करीना को बधाई दी है तो कुछ शॉकिंग इमोजी भेज रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या क्रिकेट टीम बनानी है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘शायद उन्हें बेटी भी चाहिए।’ इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेटी चाहिए.. लेकिन इस बार भी बेटा ही होगा।’
इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
