Ragini 3 : फिल्म जगत में इस समय हिट फिल्मों का धड़ाधड़ सीक्वल बनाया जा रहा है इस समय बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 सफलता के झंडे गाड़ रही है तो वहीँ ‘धुरंधर 2’ की भी चर्चाएं तेज़ हैं। इसी नक़्शे कदम पर एकता कपूर भी चल पड़ी हैं। उनकी हॉरर फिल्म ‘रागिनी MMS 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वे ‘रागिनी MMS’ के तीसरे पार्ट पर काम कर रही हैं।
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म ‘रागिनी 3’ के लिए बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया का नाम फाइनल है। अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘रागिनी 3’ एकता कपूर ने फिल्म ‘रागिनी 3’ के मेल लीड को भी फाइनल कर लिया है।
‘रागिनी 3’ में हुई जुनैद की एंट्री
बॉलीवुड का एक स्टारकिड इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करेगा। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के बारे में जो कि फिल्म ‘रागिनी 3’ का हिस्सा बनने वाले हैं। फिल्म ‘रागिनी 3’ को शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। सहीर रजा भी एकता कपूर के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर इस हॉरर फिल्म को एक अलग ही लेवल पर बनाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म ‘रागिनी 3’ के लिए एक बार फिर से बालाजी मोशन पिक्चर्स ने शशांक घोष के साथ हाथ मिलाया है।
तमन्ना भाटिया और जुनैद की जोड़ी
इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक बोल्ड, नई और स्टाइलिश डेट नाइट हॉरर कहानी फैंस को परोसने वाले हैं। वहीं फैंस को तमन्ना भाटिया से भी बहुत उम्मीदें हैं। जब जब तमन्ना भाटिया किसी आइटम नंबर में नजर आती हैं तब तब हंगामा मच जाता है। ऐसे में जब तमन्ना भाटिया स्क्रीन पर अपनी अदाएं दिखाएंगी तो सिनेमाघरों में सीटियां बजेंगी।
वहीं तमन्ना भाटिया के साथ जुनैद खान की जोड़ी भी लोगों को पसंद आने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म में जुनैद खान का अंदाज बेहद अलग नजर आने वाला है।
