Sreeleela Done MBBS : फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया में पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं होता। शूटिंग, ट्रैवल और व्यस्त शेड्यूल के बीच किताबों के लिए समय निकालना बड़ी चुनौती है। लेकिन एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।
महज 24 साल की उम्र में श्रीलीला ने MBBS की डिग्री हासिल कर ली है।
बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए ही अपनी पढ़ाई जारी रखी। साल 2020 में उन्होंने एडमिशन लिया था और लगातार मेहनत के बाद अब डॉक्टर बन गई हैं।
कन्वोकेशन के दौरान वह लाल गाउन और कैप पहनकर स्टेज पर डिग्री लेते नजर आईं। उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिख रहा था। परिवार और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में फिल्मों के साथ MBBS पूरा करना सच में काबिल-ए-तारीफ है।
काम की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह धनुष की फिल्म ‘D55’ में दिखेंगी। इससे पहले वह ‘पुष्पा 2’ का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
तमिल फिल्म ‘परशक्ति’ से उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा था। श्रीलीला की आने वाली फिल्में अब वह अनुराग बसु की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज हो सकती है।
श्रीलीला ने साबित कर दिया कि अगर मन में ठान लें तो पढ़ाई और करियर दोनों साथ-साथ संभाले जा सकते हैं।
