Hritik Roshan in Don 3 : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से बाहर होकर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अफवाहें फैल गई थीं कि डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में रणवीर को ऋतिक रोशन ने रिप्लेस कर लिया है। वहीं अब ऋतिक ने खुद ने सभी अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
क्या बोले ऋतिक?
ऋतिक रोशन ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से खुद को जोड़ने वाली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें फिल्म के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें लिखा है, “जो बात सिर्फ़ एक अफ़वाह के तौर पर शुरू हुई थी, उसने अब अपनी जान ले ली है, और रिकॉर्ड को सही करना ज़रूरी है।
मैं साफ़-साफ़ बताना चाहता हूँ कि डॉन 3 के लिए मुझसे कभी भी कॉन्टेक्ट नहीं किया गया। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसी किसी भी बिना वेरिफ़ाई की गई रिपोर्ट से दूर रहें।”
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए रणवीर से 40 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर मांगे हैं, और एक्टर ने ऐसी किसी भी डिमांड को ये कहते हुए चैलेंज किया है कि उन्होंने डॉन 3 के लिए कोई साइनिंग अमाउंट नहीं लिया है।
गौरतलब है कि जब रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 अनाउंस हुई, तो कियारा आडवाणी को लीडिंग लेडी के तौर पर लिया गया था, जबकि विक्रांत मैसी को विलेन के रोल के लिए साइन किया गया था। हालांकि, इस मच अवेटेड फिल्म को कई झटके लगे। कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म छोड़ दी, और विक्रांत ने अनजान वजहों से फिल्म छोड़ दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन और पॉपुलर तमिल स्टार अर्जुन दास ने कियारा और विक्रांत की जगह ली लेकिन, अब रणवीर के फिल्म से बाहर निकलने और उनके और फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच झगड़े के बाद, यह प्रोजेक्ट अटक गया है।
