Randeep and Bhoomi Relationship : साल 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘दलदल’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने एक रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप दाँतों तले ऊँगली दबा लेंगे।
भूमि और रणदीप का रिश्ता
बॉलीवुड की गलियों में रिश्तों के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में भूमि पेडनेकर का एक ऐसा बॉलीवुड रिश्ता निकलकर सामने आया है, जिससे शायद अभी तक हर कोई अंजान था। दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि, अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप हुड्डा और भूमि पेडनेकर असल जिंदगी में एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं… जी हां, दोनों भाई-बहन हैं, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।
रणदीप हुड्डा की बहन हैं भूमि पेडनेकर?
भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया। भूमि ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, वो और रणदीप रिश्ते में भाई-बहन हैं। उन्होंने कहा कि, उनका यह कनेक्शन उनकी मां की तरफ से है।
दिलचस्प बात यह है कि, भूमि की मां हरयाणवी हैं और उनका मायका ‘हुड्डा’ परिवार से है और हरियाणा की मिट्टी और हुड्डा सरनेम के इसी धागे ने इन दो बड़े सितारों को एक ही परिवार के साथ जोड़ दिया है।
