O’Romeo Collection : पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ ने पहले और दूसरे दिन तो तबाही मचाई ही, तीसरे दिन रविवार को, जब भारत-पाकिस्तान का मैच भी था, इस मौके पर भी फिल्म ने बढ़िया कमाई की।
विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी जिसे देखने के लिए फैंस भी बेताब थे। फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
‘ओ रोमियो’ ने बड़े पर्दे पर आते ही ‘बॉर्डर 2’, ‘तू या मैं’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया और बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठ गयी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा तो किया ही, विदेशी बाजारों में भी खूब नोट छापे। फिल्म का तीन दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जबरदस्त रहा।
पहले और दूसरे दिन तक शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ पूरी दुनिया में 30 करोड़ के आसपास कारोबार कर चुकी है। तीसरे दिन यानी रविवार को भारत-पाक मैच की वजह से फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा, लेकिन फिर भी इसने विदेशी बाजारों में अच्छा कारोबार किया है। तीन दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 45.6 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म का इंडियन कलेक्शन- 30.15 करोड़, इसका ओवरसीज कलेक्शन- 10 करोड़ और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 45.6 करोड़ रहा।
‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन भारत में 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर जबरदस्त उछाल आया। हालांकि, तीसरे दिन यानी 15 फरवरी को भारत-पाक मैच की वजह से फिल्म की कमाई घटी है। रविवार को भारत में ‘ओ रोमियो’ ने करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
